Friday, August 21, 2009

मध्य प्रदेश में पत्रकारों का बड़ा फेरबदल

विनोद त्रिपाठी को ग्वालियर भास्कर में भिंड का ब्यूरों बना दिया। भिंड के ब्यूरो रहे लाजपत अग्रवाल ने भास्कर छोड़ दिया है। नितिन दुबे ने पीपुल्स समाचार ज्वाइन कर लिया है। प्रदुम्न प्रकाश ने नवभारत छोड़कर डी बी स्टार ज्वाइन कर लिया है। अनिल शर्मा ग्वालियर भास्कर के स्थानीय संपादक बन गए हैं। अनूप शाह को दैनिक भास्कर का स्थानीय संपादक बनाया गया है। बलराम सोनी को ग्वालियर भास्कर से स्थानांतरित कर भोपाल भास्कर लाया गया है। मुकेश सक्सेना को भोपाल भास्कर से वापस ग्वालियर भेज दिया है। इंदौर भास्कर से शैलेष दिक्षित, कपिल भटनागर, विनोद शर्मा ने भास्कर से इस्तीफा देकर पत्रिका ज्वाइन कर लिया है। राजीव भदोरिया, राजू चंद्रवंशी, आशीष सक्सेना ने उज्जैन भास्कर छोड़ दिया है। इसके साथ पीपुल्स समाचार ग्वालियर से शुरू होने के साथ ही भास्कर ग्वालियर से 14 पत्रकारों ने भास्कर को छोड़ने का मन बना लिया है। इसके आलावा भोपाल भास्कर और पत्रिका से भी कई पत्रकारों ने संसथान छोड़ने का मन बना लिया है।

No comments:


हर तारीख पर नज़र

हमेशा रहो समय के साथ

तारीखों में रहता है इतिहास